फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pashi Kala railway station ready, inauguration tomorrow

Sonebhadra News: पसही कला रेलवे स्टेशन तैयार, उद्घाटन कल

Thu, 28 Nov 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Pashi Kala railway station ready, inauguration tomorrow
सोनभद्र। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज अंतर्गत चोपन-चुनार रेलमार्ग पर एक और नया रेलवे स्टेशन तैयार हो गया है। रेलमार्ग पर तैयार पसही कला रेलवे स्टेशन का 30 नवंबर को उद्घाटन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्य नियंत्रक सिग्नल व दूरसंचार होंगे। इसकी तैयारी में रेलवे जुट गया है। इस रेलवे स्टेशन के चालू हाेने से न सिर्फ यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि मालगाड़ी को पास देने में भी दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

चोपन-चुनार रेलमार्ग पर स्थित सरसो ग्राम, विश्वनाथपुरी, करमा और पसही कला में पहले रेलवे का हाॅल्ट था। यहां पहले ट्रेनों का ठहराव होता था, लेकिन विभागीय उपेक्षा एवं कम ट्रेनों के संचालन की वजह से इन सभी हाॅल्ट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद लंबे समय से इन स्थानों पर किसी ट्रेन का ठहराव नहीं होता था। चोपन-चुनार रेलमार्ग का विद्युतीकरण हो जाने के बाद इस रूट के यात्रियों की सहूलियत और सुविधाओं पर रेलवे प्रशासन का ध्यान गया और बंद पड़े चारों हाॅल्ट को रेलवे स्टेशन के रूप में तब्दील करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की तरफ पसही कला को रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 30 नवंबर को इस स्टेशन का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया जाएगा। इस रेलमार्ग पर स्थित विश्वनाथपुरी और सरसो ग्राम को नए स्टेशन के रूप में पहले ही विकसित किया जा चुका है। दोनों स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव भी हो रहा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि पसही कला रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। 30 नवंबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा। दिसंबर माह तक करमा रेलवे स्टेशन का भी काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed