फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Participation of half the population in property ownership has increased, every second registry is in the name of women.

Sonebhadra News: संपत्तियों में बढ़ी आधी आबादी की भागीदारी, महिलाओं के नाम हर दूसरी रजिस्ट्री

Sun, 28 Sep 2025 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
Participation of half the population in property ownership has increased, every second registry is in the name of women.
सोनभद्र। संपत्तियों की खरीदारी में आधी आबादी की जिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 41 महीने में 24142 संपत्तियों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हुई है। अमूमन हर दूसरी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम कराई जा रही है। नवरात्र में संपत्तियों खरीद में महिलाओं को खास तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के प्रति बढ़ी जागरूकता साथ ही महिलाओं के नाम संपत्ति की खरीद पर मिलने वाली विशेष छूट को इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। पहले महिलाओं को 10 लाख तक की संपत्ति खरीदने पर स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट मिलती थी। अब छूट का दायरा 10 लाख से बढ़कर एक करोड़ कर दिया गया है। सरकार की इस पहल से महिलाओं को परिवार में महत्वपूर्ण स्थान तो मिला ही, बचत की दृष्टि से महिलाओं के नाम संपत्तियां खरीदने की प्रवृत्ति भी बढ़ी। यही वजह है कि जिले में 41 महीने में 50009 रजिस्ट्री हुई हैं, जिनमें महिलाओं के नाम 24142 यानी आधे से भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन

--
उत्तराधिकार में भी महिलाओं को मिला है खास स्थान
पति की मौत होने पर बेटों के साथ पत्नी का भी नाम उत्तराधिकारी के तौर पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का नियम तो है ही, अविवाहिता बेटियां भी पिता की संपत्ति की हकदार बन रही हैं। इसके चलते महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होने के साथ लोगों का भी नजरिया महिलाओं के प्रति तेजी से बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्ष : कुल रजिस्ट्री : महिलाओं के नाम रजिस्ट्री
2022-23 : 15955 : 8388
2023-24 : 14097 : 7454
2024-25 : 13962 : 7253
2025-26 : : 5995 : 3047 (अप्रैल से अगस्त):
--
वर्जन::
महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने की प्रवृत्ति बढ़ी है। महिला सशक्तीकरण की सोच के साथ ही शासन से महिलाओं को मिलने वाली विशेष छूट भी इसकी वजह है। हर कोई चाहता है कि उसे छूट का लाभ मिले। नवरात्र में भी महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री का आंकड़ा बढ़ा है। - अरविंद श्रीवास्तव, एआईजी स्टांप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed