फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Parks were to be built in villages under MNREGA, could not climb

गांवों में मनरेगा से बनने थे पार्क, नहीं चढ़ सका परवान

Fri, 18 Feb 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Parks were to be built in villages under MNREGA, could not climb
सोनभद्र। कोरोना काल में घर लौटे प्रवासी श्रमिकों को काम देने के लिए सरकार की तरफ से मनरेगा से गांवों में पार्क का निर्माण कराकर ओपेन जिम और खेल की व्यवस्था की जानी थी। जिले के कई गांवों में पार्क का प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन अब तक अधिकांश गांवों में पार्क नहीं बन सके हैं। अब तक सिर्फ घोरावल ब्लॉक में काम हुआ है। हालांकि अभी यहां भी पार्क का हिस्सा विकसित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को उनके गांवों में काम दिया जा सके, इसके लिए सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया था। इसमें मनरेगा पार्क भी शामिल था। जिले के सभी दस ब्लाकों में गांवों का चयन करके मनरेगा पार्क बनाने की कार्रवाई शुरू हुई लेकिन अभी तक गांवों में पार्क के नाम पर जमीन समतलीकरण ही हो सका है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो चतरा ब्लॉक के सिल्थम गांव, दुद्धी ब्लॉक के देवढ़ी गांव में, बभनी ब्लॉक के बरवें तथा घोरावल ब्लॉक के तिलौली कला गांव में मनरेगा से पार्क बनाने के लिए जमीन का समतलीकरण कराया गया है। घोरावल के तिलौली गांव में खेल मैदान समतलीकरण करने के साथ ही भवन बना दिया गया है। पार्क के हिस्से का काम अभी कराया जाना है। बीते दिनों खेल मैदान का उद्घाटन भी करा दिया गया। राबर्ट्सगंज के साथ ही म्योरपुर, चोपन, कोन सहित अन्य ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा के तहत खेल मैदान व पार्क बनाए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के बाद गांवों में जगह का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

---
खेल मैदान में बनेगा, पार्क व ओपेन जिम
ग्राम पंचायतों में बनने वाले खेल मैदान में पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही ओपेन जिम, दौड़ के लिए ट्रैक, बच्चों के खेलने कूदने के लिए व्यवस्था, बैठने के लिए कुर्सी आदि व्यवस्था की जानी है। घोरावल ब्लॉक के तिलौली गांव में खेल मैदान बना दिया गया है। खेलकूद के कई काम भी हो चुके हैं। अब बस पार्क का हिस्सा विकसित किया जाना है। चतरा, बभनी और दुद्धी ब्लॉक में चयनित गांवों में खेल मैदान के साथ पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ग्राम पंचायतों में मनरेगा से खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। घोरावल में खेल मैदान बन भी गया है। अन्य ग्राम पंचायतों में भी काम चल रहा है। चुनाव बाद पार्क, ओपेन जिम का काम कराया जाएगा। - शेषनाथ, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed