फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Parity and serve as a day celebrating birthday

समता और सेवा दिवस के रूप में मना जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 22 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Parity and serve as a day celebrating birthday
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिन रविवार को समता एवं सेवा दिवस के रूप पार्टी मनाया गया। इस मौके पर जिले भर में विविध आयोजन हुए।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। बाल गृह बालक के बच्चों को भी तरह-तरह के उपहार दिए। सदर विधायक/जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने अपने विधानसभा कार्यालय पर गरीबों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन



सपा के जिला कार्यालय पर सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यहां आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सर्वसमाज के लिए हमेशा कार्य किया है, उनके दिखाए गए मार्ग पर चल कर ही समाज की सेवा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रहे नरेंद्र कुशवाहा और घोरावल विधायक रमेश दूबे ने कहा कि सपा सरकार अपने अल्प कार्यकाल में अपने वादों को पूरा करने का त्वरित कदम उठाए हैं। जिला महासचिव विजय यादव, जिला सचिव पंकज पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, रामनिहोर यादव और चेखुर पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह एक ऐसे नेता हैं जो सदन तक महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ते हैं। गोष्ठी में इंद्रदेव सिंह, प्रमोद यादव, मुर्तुजा अंसारी, रामप्रसाद यादव, हिदायत उल्ला खां, मंदाकिनी आदि रहीं।


 ाबर्ट्सगंज नगर और लोढ़ी गांव में रविवार को एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी डा. गोपाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ धूमधाम से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। चोपन ः नगर अध्यक्ष सुशील उपाध्याय और राकेश उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सीएचसी चोपन में रोगियों को फल बांटा।


वहीं चोपन के मलहिया टोला में नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने गरीबों को कंबल वितरित किया। ओबरा में नगर अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ रोगियों को फल वितरित किया।


रेणुकूट में नगर अध्यक्ष कुलदीप यादव, राबर्ट्सगंज में नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव, घोरावल में नगर अध्यक्ष सूरज उमर वैश्य, चुर्क में नगर अध्यक्ष अजय सिंह एवं चेयरमैन मो. सईद कुरैशी, ओबरा में जिला महासचिव विजय कुमार यादव ने मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया।



सलखन ः रेडिय़ा में स्थित माता कुमारी पिता बेचन सिंह कुशवाहा शिक्षण संस्थान में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने गरीबों को कंबल वितरित किया। घोरावल ः क्षेत्र में कई सेक्टर और बूथों पर क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र दूबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed