फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Parents only son beaten to death while he went in wedding ceremony in sonebhadra disputes with some men

विवाह समारोह में गए मां-बाप के एकलौते बेटे को पीट कर मार डाला, कुछ युवकों से हुआ था विवाद

Sat, 15 May 2021 08:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 May 2021 08:00 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के जाबर ग्राम पंचायत के शाहपुर टोला में 24 वर्षीय युवक गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा। घर वाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन वह नहीं लौटा। वह अधमरी हालत में  एक पेड़ के नीचे चौकी पर लेटा मिला। 

विज्ञापन
Parents only son beaten to death while he went in wedding ceremony in sonebhadra disputes with some men
पीट-पीटकर ली जान - फोटो : फाइल

विस्तार

सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर ग्राम पंचायत के शाहपुर टोला में शुक्रवार की रात युवकों ने धीरज कुमार (24) पुत्र कुंजबिहारी की बेहरमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। फिर उसे गांव में ही एक दुकान के बाहर रखी चौकी पर लेटा कर फरार हो गए। धीरज गांव में ही एक विवाह समारोह में गया था।

विज्ञापन


उधर से गुजर रहे लोगों ने युवक को अधमरा देख उसके परिजनों को जानकारी दी और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जाबर गांव में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति के घर शादी थी।
विज्ञापन


धीरज कुमार पुत्र कुंजबिहारी उसी शादी समारोह में गया था। इस दौरान उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। फिर युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। शाहपुर टोला में एक किराने दुकान के सामने महुआ के पेड़ के नीचे पिटाई करने के बाद युवकों ने धीरज को अधमरी हालत में किराना दुकान के बाहर रखी चौकी पर लेटा दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे के धुन के बीच जब अन्य ग्रामीण युवकों की नजर धीरज के इस हाल पर पड़ी तो आनन फानन में उसे किसी वाहन में बैठाकर उसके परिजनों को सूचना देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के लिए निकल पड़े। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल के मेमो पर कोतवाली पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही उसके घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर रात्रि में ही दुद्धी कोतवाल पंकज सिंह ने कुछ ग्रामीण युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

शनिवार को दोपहर मृतक के पिता कुंजबिहारी ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। इस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस पांच लोगों के खिलाफ 302 सहित 120 बी में मामला पंजीकृत किया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed