फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pandit Deendayal remembered through Garib Kalyan Mela

गरीब कल्याण मेला के जरिए याद किए गए पंडित दीनदयाल

Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal remembered through Garib Kalyan Mela
राबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर भाजयुमो की ओर से सेवा सम्मा? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को सभी ब्लॉकों में गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनीं। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जयंती को गरीब महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सदर ब्लाक परिसर में गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर गरीब महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां गरीब महिलाओं को ऑटो रिक्शा की चाबी वितरित किया और 20 गरीबों को उज्जवला गैस कनेक्शन दिया गया। इस मौके पर डीपीआरओ विशाल सिंह, बीडीओ नीरज तिवारी, एडीओ पंचायत कृपाशंकर शुक्ला, अविनाश कुमार, बच्चा पांडेय आदि रहे। दुद्धी ब्लाक में अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान व विधायक हरिराम चेरो की देखरेख में गरीब कल्याण दिवस मना। चतरा व नगवां ब्लॉक में सदर विधायक भूपेश चौबे, कोन ब्लॉक में पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, करमा में ब्लाक प्रमुख सीमा देवी, घोरावल में ब्लाक प्रमुख घोरावल, म्योरपुर में ब्लाक प्रमुख मान सिंह, बभनी में ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि राजन सिंह, चोपन में ब्लाक प्रमुख लीला देवी व विशिष्ट अतिथि सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा की देखरेख में गरीब किसान मेला का आयोजन हुआ। जनप्रतिनिधियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। करमा ब्लॉक परिसर में स्टाल के माध्यम से योजनाओं के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सीमा देवी ने मुख्यमंत्री आवास के 22 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। इस मौके पर डीसी मनरेगा प्रभारी बीडीओ शेषनाथ चौहान, प्रमुख प्रतिनिधि रामआधार, डॉ. डीएन दत्ता, डॉ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत चंद्र देव पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed