फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pandals being decorated at 342 places, only 75 took NOC from fire department

Sonebhadra News: 342 स्थानों पर सज रहे पंडाल, सिर्फ 75 ने ही ली अग्निशमन विभाग से एनओसी

Thu, 03 Oct 2024 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pandals being decorated at 342 places, only 75 took NOC from fire department
सोनभद्र। नवरात्र की शुरुआत के साथ दुर्गोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। जगह-जगह पंडालों को अंतिम रूप देने में आयोजन समितियों के लोग जुटे हुए हैं। पंडाल बनाने में अग्निसुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी समितियों को अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने को कहा गया है। जिले में 342 स्थानों पर पूजा पंडाल सज रहे हैं, मगर अब तक सिर्फ 75 समितियों ने ही एनओसी ली है। पिछले साल यह संख्या 135 थी। निर्देशों की अनदेखी पर संबंधित आयोजन समिति की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

दो साल पहले भदोही के एक पूजा पंडाल में बड़ा हादसा हुआ था। इसमें कई लोगों की जान गई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग झुलसे थे। इसके अलावा भी अलग-अलग जिलों में घटनाएं होती रही हैं। इसके मद्देनजर शासन ने सभी पूजन समितियों को पंडालों में अग्निसुरक्षा के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। नगर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 342 स्थानों पर सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इसके लिए पंडाल बनाने का कार्य जोरों पर है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को अभी से पूजन पंडालों का निरीक्षण कर वहां आग से बचाव की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को कहा गया है। यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि कहीं भी बिजली के तार के नीचे और ट्रांसफाॅर्मर के पास पंडाल न बनने पाए। कहीं भी कमियां मिलती हों तो अभी से उसे दुरुस्त करा दिया जाए।
विज्ञापन

पंडालों में अग्निसुरक्षा के लिए करने होंगे ये इंतजाम
पूजा पंडाल में नौ किलो क्षमता के कम से कम दो क्रियाशील फायर एक्सटिंग्यूशर हों। बालू से भरी चार बाल्टी और 200 लीटर पानी से भरा ड्रम अनिवार्य रूप से हो। पंडाल में प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग तीन मीटर चौड़े और पर्याप्त ऊंचाई वाले द्वार हों। आकस्मिक टेलीफोन नंबर 112, 101, अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम 9454418634 और नजदीकी थाने का टेलीफोन नंबर का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। हाइलोजन की जगह एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया जाए। पूजा पंडाल को हाईटेंशन तार, ट्रांसफाॅर्मर व रेल लाइन से दूर बनाया जाए। पंडाल तीन मीटर से कम ऊंचा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडालों में अग्निसुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम कराने के लिए सभी पूजन समितियों को अवगत कराया गया है। एनओसी देते समय ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। नजदीकी थानों पर फायर टेंडर की व्यवस्था भी कराई जा रही है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल इसकी मदद ली जा सके। सभी समितियों को हिदायत दी गई है कि वह एनओसी जरूर लें। इसकी अनदेखी पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। -श्रीराम साहनी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।

पंडालों के लिए लेना होगा अस्थायी बिजली कनेक्शन
सोनभद्र। दुर्गा पूजा के लिए सज रहे पंडालों को बिजली के लिए अस्थायी कनेक्शन भी लेना होगा। बिना कनेक्शन कहीं भी बिजली का उपभोग करते पकड़े जाने पर समितियों के पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। अस्थायी कनेक्शन के लिए बिजली निगम ने आवेदन की प्रक्रिया भी सरल बनाई है। संबंधित उपकेंद्र या ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार वैश्य ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित कराया जाएगा। विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से भी निरीक्षण कराकर एनओसी जारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed