फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayati elections will be held in four stages

जिले में चार चरणों में होगा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव

Sat, 10 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Panchayati elections will be held in four stages
जिले में चार चरणों में होगा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियां तेज, पर्ची डालने को करेंगे जागरूक
एक साथ ग्राम प्रधान समेत चार पदों के लिए होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस बार चार पदों के लिए एक साथ चुनाव होगा। चार चरणों में चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। प्रथम मत पेटिका में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य और दूसरी मतपेटिका में बीडीसी सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मत पर्ची डाली जाएगी। इसके लिए वोटरों को जागरूक किया जाएगा।
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक जिले में वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में 637 ग्राम पंचायतों में 1246257 महिला और पुरूष वोटर थे। नगवां ब्लाक के 52 ग्राम पंचायतों में 64891 वोटर, राबट्र्सगंज के 140 ग्राम पंचायतों में 236636, म्योरपुर ब्लाक के 80 ग्राम पंचायतों में 239587, चोपन के 61 ग्राम पंचायतों में 222456, दुद्धी के 60 ग्राम पंचायतों में 115113, चतरा के 60 ग्राम पंचायतों में 81589, बभनी के 40 ग्राम पंचायतों में 71940 और घोरावल के 144 ग्राम पंचायतों में 214045 मतदाता थे। इस बार होने वाले चुनाव मेें मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। मतदाताओं की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि और उपचुनाव के मद्देनजर दो प्रतिशत अर्थात कुल 12 प्रतिशत वृद्धि को आधार मानकर बैलेट पेपर का डिमांड पत्र आयोग को भेजा गया है। मतदाता एक मत पेटिका में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य और दूसरी मतपेटिका में बीडीसी सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मत पर्ची डालेंगे। तीसरी मतपेटिका सुरक्षित रखी जाएगी। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने कहा कि फिलहाल पुरानी व्यवस्था के तहत चुनाव की तैयारी की जा रही है। अभी तक जिले में निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से चार चरणों में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आगे निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी हुआ तो उसके अनुसार कराने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
इनसेट
ऑनलाइन नाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कमर कस लिया है। मतदाताओं को भी जागरूक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए हरे रंग का मतपत्र, ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए सफेद रंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए नीले रंग एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्रों पर मतदाताओं को मुहर लगानी होगी। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ; बूथ लेवल अफसर एवं पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। नाम बढ़ाने, संशोधन कराने और काटने के लिए निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन व्यवस्था भी शुरू कर दी है। कोई व्यक्ति संबंधित अभिलेख के साथ राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed