{"_id":"6012fa088ebc3e52ce7620c9","slug":"panchayat-elections-list-of-sensitive-polling-stations-being-prepared-sonbhadra-news-vns5715555120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: संवेदनशील मतदान केंद्रों की तैयार हो रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: संवेदनशील मतदान केंद्रों की तैयार हो रही सूची
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रशासन पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह की ओर से चारों तहसील में एसडीएम की अगुवाई में गठित टीमें संवेदशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई हैं।
बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशासन ने पंचायत चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। अब तक जिले में मतदान के लिए 2111 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में 12,88,093 मतदाता ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार की जाने लगी है। वहीं राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल एवं दुद्धी के एसडीएम की अगुवाई में संबंधित क्षेत्रों के सीओ, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर कौन से मतदान केंद्र सामान्य हैं, कौन संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस हैं, इसकी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। सभी टीमों में शामिल सदस्य संयुक्त रूप से रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।
संवेदशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की रिपोर्ट मांगी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव को संपन्न कराया जाएगा। - योगेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम, सोनभद्र।