फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchavati left on paper, missing the plant

कागजों में लग कर रह गई पंचवटी, पौधे नदारद

Tue, 21 Jul 2020 04:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Panchavati left on paper, missing the plant
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसके तहत पौधरोपण कराए जा रहे हैं। ‘एक गांव एक बाग’ योजना के तहत ग्राम पंचायतों की जमीनों पर पंचवटी लगाई जा रही है लेकिन जिले में पंचवटी का कार्य कच्छप गति से चल रहा है। 637 ग्राम पंचायतों के लिए अब तक महज 20 हजार आम के पेड़ ही आए हैं। प्रधानों ने पंचवटी के लिए जमीन तो तैयार कर दी लेकिन अब उन्हें पौधा मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचवटी के तहत पौधरोपण किया जाना है। पंचवटी के तहत पीपल, बरगद, बेल, आंवला, और अशोक के पौधे लगाए जाने हैं। इसको लेकर प्रशासन ने पिछले दिनों अफसरों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश जारी किया कि जल्द से जल्द पंचवटी का कार्य पूर्ण हो सके। लेकिन इसकी शुरूआत ही काफी धीमी है। कई लोगों को उक्त पौधे अभी तक मिल तक नहीं पाए हैं। कलेक्ट्रेट के ठीक बगल में लोढ़ी ग्राम पंचायत में एक नाले के समीप पंचवटी के लिए जमीन तैयार कर दी गई लेकिन अब तक पौधे ही नहीं मिल सके, जिससे उन्हें लगाया जा सके। लोढ़ी के प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि पंचवटी के लिए 50 पेड़ आम, 100 पेड़ अमरूद, 25 पेड़ आंवला, 10- 10 पेड़ कटहल और जामुन का पौधा लगाया जाना है। इसके लिए करीब एक सप्ताह से अधिक समय से जमीन तैयार की जा चुकी है लेकिन अब तक पौधे नहीं मिले हैं, जिससे पंचवटी तैयार नहीं हो सकी है। कमोवेश यही हाल अन्य ग्राम पंचायतों का भी है जहां पौधरोपण के लिए जमीन चिह्नित कर उसे ठीक कर लिया गया लेकिन पौधे ही नहीं मिले ताकि उन्हें लगाया जा सके। उधर इस बाबत मनरेगा के उपायुक्त टीबी सिंह ने बताया कि पंचवटी के लिए अभी आम के 20 हजार और जामुन के सिर्फ साढ़े पांच हजार पौधे आए हैं। उन्हें लगवा दिया गया है। दो दिन में और पौधे आ जाएंगे, जिसे प्रत्येक ग्राम पंचायतों में भेजकर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed