फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy purchase will start at 80 purchasing centers from today

आज से 80 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद

Wed, 14 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase will start at 80 purchasing centers from today
सोनभद्र। जिले में 80 क्रय केंद्रों पर 15 अक्तूबर (बृहस्पतिवार) से धान खरीद शुरू हो जाएगी। वर्ष 2020-21 में शासन स्तर से प्रशासन को 115000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। केंद्र प्रभारियों को पंजीकृत किसानों का ही क्रय करने का निर्देश दिया गया है। सभी केंद्रों पर धान खरीदने से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि पूर्व में सरकार की ओर से एक नवंबर से क्रय केंद्रों पर धान खरीदने का फरमान जारी किया गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों पूर्व 15 अक्टूबर से ही खरीदने का आदेश प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष सरकारी की तरफ से धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था, लेकिन इस साल 53 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 1868 रुपये कर दिया गया है। खरीफ क्रय वर्ष 2019-20 में प्रशासन को 112200 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष 76 क्रय केंद्रों पर 175011.39 मीट्रिक टन धान का क्रय किया गया था। जो लक्ष्य से काफी अधिक रहा।
विज्ञापन

शासन ने खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 में 115000 मीट्रिक धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। धान क्रय करने के लिए घोरावल, राबट्र्सगंज, दुद्वी और ओबरा तहसील में 80 क्रय केंद्र खोले गए हैं। चयनित केंद्रों पर बृहस्पतिवार से धान खरीद शुरू होगी। केंद्रों प्रभारियों को धान विक्रय करने के लिए पहुंचने वाले किसानों के लिए शुद्व पेयजल, बैठने, रोशनी आदि का समुचित इंतेजाम करने को कहां गया है। इसमें जिसके स्तर से लापरवाही होगी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि शासन स्तर से आदेश जारी हुआ है कि किसानों को धान विक्रय करने में कोई समस्या न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए खुला कंट्रोल रूम
सोनभद्र। क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीदने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर तौल मशीन, बोरे आदि की व्यवस्था कर ली गई है। किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम खोला गया। जिसका नंबर 7839565092, 8423740555 है।
किसानों को अगर कोई समस्या होती है तो उपरोक्त नंबरों पर अवगत कराएं, ताकि अविलंब दूर किया जा सकें।
जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि शासन स्तर से वर्ष 2020-21 में 115000 मीट्रिक धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। सभी किसानों का धान क्रय करने की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार से 80 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। उनके स्तर से खरीद की मानिटरिंग की जाएगी।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि शासन के मंशानुसार केंद्रों पर किसानों को सुविधाएं मुहैया कराते हुए धान क्रय करने का निर्देश दिया गया है। जिले में जरूरत के अनुसार धान क्रय केंद्र बनाए गए है। आवश्यकता पडने पर और क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दी जाएगी। केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या न होने पाएं, इसके लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed