फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy purchase from 68 farmers in 16 days

16 दिन में 68 किसानों से हुई धान खरीद

Wed, 16 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase from 68 farmers in 16 days
राबर्ट्सगंज स्थित धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद करते कर्मचारी।संवाद - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में धान खरीद एक नवंबर से शुरू है। एक पखवाड़ा बाद भी धान खरीद की गति नहीं बढ़ सकी है। अब तक सिर्फ 11 केंद्रों पर ही खरीद शुरू हुआ है। कई केंद्रों पर अभी किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं तो कुछ केंद्रों पर तैयारी पूरी नहीं हो सकी है। इस वर्ष धान की खेती का रकबा कम होने का असर भी केंद्रों पर साफ दिख रहा है। शासन की तरफ से खरीफ 2022-23 में धान खरीद का लक्ष्य 90 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। खरीद के लिए कुल 71 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा (एफसीएस) की तरफ से 27 केंद्र, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दो एवं उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) की तरफ से 42 क्रय केंद्र शामिल हैं। शासन के निर्देश के क्रम में सभी क्रय केंद्र एक नवंबर से खोले जा रहे हैं, मगर अभी तक सिर्फ 11 क्रय केंद्र पर ही धान खरीद शुरू हुआ है। शेष 60 केंद्रों पर अभी तक धान की बोहनी नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 11 क्रय केंद्रों पर अब तक 68 किसानों से कुल 386.60 मीट्रिक टन धान खरीद हुआ है। क्रय केंद्रों पर इक्का-दुक्का किसान ही धान लेकर पहुंच रहे हैं। हाइडिल मैदान स्थित क्रय केंद्र पर बुधवार को एक किसान से मोटा धान की खरीद हुई। यहां अब तक तीन किसान धान लेकर पहुंचे हैं। यही स्थिति मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों की है। यहां बनाए गए छह क्रय केंद्रों पर एक-दो करके किसान धान तौल कराने पहुंच रहे हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारी पूरी है। क्रय केंद्रों पर बोरा पर्याप्त है। 11 केंद्रों पर धान खरीद शुरू भी हो गया है। धान तैयार होते ही अन्य केंद्रों पर भी किसान पहुंचने लगेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed