फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PAC jawan committed suicide by shooting himself while on duty in sonbhadra

Sonbhadra News: ड्यूटी के दौरान अचानक पीएसी जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Fri, 08 Aug 2025 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 08 Aug 2025 10:05 AM IST
सार

Sonbhadra Crime News: पीएसी जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वाराणसी वीवीआईपी ड्यूटी से लौटने के बाद अमवार कैंप में जवान की तैनाती हुई थी। 

विज्ञापन
PAC jawan committed suicide by shooting himself while on duty in sonbhadra
पीएसी जवान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के अमवार स्थित पीएसी कैंप में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर पोस्ट निवासी सिपाही संदीप सिंह (26) पुत्र विनोद सिंह खरवार 39वीं बटालियन जी कंपनी मिर्जापुर में तैनात थे। बीते पांच अगस्त को वाराणसी में वीवीआईपी ड्यूटी निपटाने के बाद उन्होंने अमवार पीएसी कैंप में आमद कराई थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात 2- 4 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अपनी सर्विस रायफल (एसएलआर) को गर्दन पर सटाकर गोली चला दी। गोली गर्दन चीरते हुए सिर को भेद गई, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। गोली आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और आनन-फानन घायल सिपाही को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi: खराब ईंटों से हो रहा था स्कूल का निर्माण, सीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल; पीवीसी पाइप देख भड़के अफसर

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजेश कुमार राय, पीएसी नक्सल इंचार्ज देव नारायण यादव और डिप्टी कमांडेंट विजय आनंद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी। जवान की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed