फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ownership plan will be monitored every week

हर सप्ताह स्वामित्व योजना की होगी मॉनिटरिंग

Wed, 16 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ownership plan will be monitored every week
सोनभद्र में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन कैमरे से ग्रामीण क्षेत्रों के मकानों का सर्वे किया जा रहा है। कोरोना का असर कम होने के बाद सर्वे युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इसे गति देने के लिए प्रत्येक सप्ताह गांवों के सर्वे की मॉनीटरिंग की जाएगी। अब तक दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के 210 गांवों के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। 76 गांवों का अंतिम प्रकाशन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत शुरुआती दौर में दुद्धी ब्लॉक के गांवों को सर्वे के लिए चुना गया है।
इन गांवों में ड्रोन कैमरे से सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे के बाद खतौनी की तर्ज पर घरों के रिकॉर्ड के लिए घरौनी तैयार कर मुहैया कराई जा रही है। सभी घरों और उनके क्षेत्रफल आदि का सर्वे कर गृहस्वामी की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद सभी खातेदारों की आपत्तियों को दूर करने के बाद अंतिम रूप से मालिकाना हक घोषित किया जाएगा। सभी घरों को स्पेशल नंबर दिए जाएंगे, ताकि एक क्लिक में उनसे जुड़ी सारी सूचना उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

दरअसल गांवों की कृषि भूमि, ग्राम सभा, बंजर आदि भूमि का रिकॉर्ड तो रेवन्यू विभाग के पास होता है। कृषि भूमि का मालिकाना हक दिखाने के लिए खसरा खतौनी बनाई जाती है। आबादी में बने घरों के मालिकाना हक के लिए कोई कानूनी दस्तावेज नहीं होता है। ऐसे में घर पर जिसका कब्जा है, वहीं घर का मालिक होगा। वर्तमान में घोरावल ब्लॉक के गांवों में ड्रोन कैमरे से सर्वे का कार्य किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 11 गांवों के के लोगों की घरौनी तैयार कर उन्हें दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed