फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Overturned dumper in coal mine area, narrowly saved operator

कोयला खदान क्षेत्र में पलटा डंपर, बाल बाल बचा आपरेटर

Sun, 13 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Overturned dumper in coal mine area, narrowly saved operator
एनसीएल बीना के खदान क्षेत्र में रविवार सुबह उच्च भार क्षमता का डंपर पलट गया। संयोग रहा कि डंपर आपरेटर की जान बच गई और उसे हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

कोयला खदान में स्थित पुरवा बॉटम फेज पर रविवार सुबह करीब नौ बजे हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि भार वहन क्षमता के मुताबिक करीब 100 टन कोयला लेकर निकला था। इसी बीच डंपर में कोई तकनीकी खराबी आ गई और डंपर फिसलने के बाद पलट गया। हादसे में डंपर आपरेटर राधेश्याम (40) बाल-बाल बच गए। राधेश्याम को हल्की फुल्की चोट आई है। डंपर पलटने से नाराज ऑपरेटरों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन द्वारा कई कारणों से खराब डंपरों को चलाने के लिए ऑपरेटरों पर दबाव बनाया जाता है। इसी के चलते ऐसे हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed