{"_id":"6107d43e9bcf4c7c8c79b34e","slug":"over-speeding-took-life-in-sonebhadra-younger-brother-died-and-another-injured-after-bike-hit-in-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ने ली जानः सोनभद्र में खड़े ट्रक में घुसी बाइक, हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़ा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ने ली जानः सोनभद्र में खड़े ट्रक में घुसी बाइक, हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़ा गंभीर
Mon, 02 Aug 2021 04:47 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 Aug 2021 04:47 PM IST
सार
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी डॉ. सूरज खरवार (28) हाल ही में जौनपुर में चिकित्सक पद पर चयनित हुआ है। सोमवार को वह अपने छोटे भाई दीपक खरवार (24) के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज आया था। वापसी में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर ममुआ गांव के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी डॉ. सूरज खरवार (28) हाल ही में जौनपुर में चिकित्सक पद पर चयनित हुआ है। सोमवार को वह अपने छोटे भाई दीपक खरवार (24) के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज आया था। यहां कुछ काम निपटाने के बाद दोनों जौनपुर जा रहे थे। ममुआ गांव के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। दीपक घोरावल में कम्प्यूटर सेंटर चलाता था। पिता त्रिलोकीनाथ के पांच पुत्रों में वह तीसरे नंबर पर था, जबकि सूरज सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शव से लिपटकर वह बिलखते रहे। कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को वाराणसी रेफर किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर सोमवार की अलसुबह बालू लदे ट्रक के धक्के से अरविंद कुमार (19 वर्ष) पुत्र जय सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है। मृतक जामपानी गांव का रहने वाला है।