फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   over Speeding took life in sonebhadra younger brother died and another injured after bike hit in truck

तेज रफ्तार ने ली जानः सोनभद्र में खड़े ट्रक में घुसी बाइक, हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़ा गंभीर

Mon, 02 Aug 2021 04:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Aug 2021 04:47 PM IST
सार

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी डॉ. सूरज खरवार (28) हाल ही में जौनपुर में चिकित्सक पद पर चयनित हुआ है। सोमवार को वह अपने छोटे भाई दीपक खरवार (24) के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज आया था। वापसी में हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
over Speeding took life in sonebhadra younger brother died and another injured after bike hit in truck
हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर ममुआ गांव के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी डॉ. सूरज खरवार (28) हाल ही में जौनपुर में चिकित्सक पद पर चयनित हुआ है। सोमवार को वह अपने छोटे भाई दीपक खरवार (24) के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज आया था। यहां कुछ काम निपटाने के बाद दोनों जौनपुर जा रहे थे। ममुआ गांव के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा  घुसी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। दीपक घोरावल में कम्प्यूटर सेंटर चलाता था। पिता त्रिलोकीनाथ के पांच पुत्रों में वह तीसरे नंबर पर था, जबकि सूरज सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शव से लिपटकर वह बिलखते रहे। कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को वाराणसी रेफर किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर सोमवार की अलसुबह बालू लदे ट्रक के धक्के से अरविंद कुमार (19 वर्ष) पुत्र जय सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है। मृतक जामपानी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed