फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Out of 61 complaints, 51 were resolved.

Sonebhadra News: 61 शिकायतों में से 51 का निपटारा

Thu, 17 Jul 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Out of 61 complaints, 51 were resolved.
अनपरा। विद्युत वितरण खंड की ओर से बृहस्पतिवार को अनपरा नगर पंचायत के डिबुलगंज स्थित रोटरी क्लब में मेगा विद्युत बिल समाधान कैंप लगाया गया। इसमें 61 उपभोक्ताओं की शिकायतों में से 51 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एक लाख 75 हजार रुपये भी जमा कराए गए।
विज्ञापन


कैंप में दोपहर से लोगों की भीड़ लगना शुरू हुआ। सबसे ज्यादा शिकायतें ओवर रीडिंग की आईं। उपभोक्ताओं ने बताया कि साल के शुरूआत के कुछ महीने कम बिल आया। मई-जून से अचानक बिल बढ़कर आने लगा। कैंप में कुल 61 शिकायतें आई, जिसमें 51 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 10 शिकायतों का आने वाले सात दिनों के अंदर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है। कैंप में उपभोक्ताओं को स्वयं से बिजली का बिल बनाने के लिए यूपीपीसीएल कन्जयूमर एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता स्वयं ही अपना बिल बना सकता है और ऑनलाइन भुगतान करने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

ये रहीं समस्याएं
तीन महीने से गलत बिल आ रहा है। पहले कम आ रहा था, लेकिन तीन महीने से बिल बढ़कर आ रहा है। कैम्प में बताया गया कि रीडर गलत रीडिंग भर रहा था, इस कारण गलत बिल बन रहा है। -मीनाक्षी देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बिल समय पर जमा करती हूं। इसके बावजूद चार महीने में 21 हजार का बिल आया है। अधिकारीयों ने सुधार करने आश्वासन दिया है। -राधिका देवी।

--
मैने अपने छत पर पीएम सूर्य घर योजना के तहत तीन किलोवाट का सोलर लगवाया है। मीटर भी बदल गया, लेकिन बिल नही आ रहा है। आज कैंप में प्रार्थना पत्र दिया है। -शंकर लाल चौरसिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed