{"_id":"69f64d65bdc5fc48fe08ba28","slug":"out-of-241-complaints-received-across-four-tehsils-only-20-were-resolved-the-rest-returned-with-mere-assurances-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-145819-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार तहसीलों पर आईं 241 शिकायतों में से 20 का ही समाधान, बाकी आश्वासन लेकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार तहसीलों पर आईं 241 शिकायतों में से 20 का ही समाधान, बाकी आश्वासन लेकर लौटे
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा/दुद्धी। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए कुल 241 प्रकरणों में 20 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 221 मामलों में फरियादी आश्वासन लेकर लौट गए। ओबरा तहसील में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, एसपी अभिषेक वर्मा ने शिकायतें सुनीं तो रॉबर्ट्सगंज में सीडीओ मौजूद रहीं।
संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को स्थलीय स्थिति की जांच करते हुए टीम ने निस्तारण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। ओबरा में आए 61 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही तीन मामले निस्तारित किए गए। दो टीम को क्षेत्र में भेजकर दो प्रकरण को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल पांच मामले निस्तारित हुए। बाकी 56 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर एसडीएम विवेक सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
रॉबर्ट्सगंज तहसील सभागार में सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई हुई। यहां कुल 56 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही आठ मामले निस्तारित किए गए। शेष 48 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम सदर अश्वनी कुमार, तहसीलदार अमित कुमार आदि रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में एसडीएम आशीष कुुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए एसडीएम ने संबंधित को निर्देशित किया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यहां 71 शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही पांच मामलें निस्तारित कराया गया। शेष 66 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित को दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। वहीं दुद्धी तहसील में एडीएम वागीश शुक्ला की अध्यक्षता में शिकायतों का निस्तारण कराया गया। यहां 53 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही दो मामले निस्तारित किए गए। बाकी 51 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश संबंधित को दिए गए। इस मौके पर एसडीएम निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी, सीओ दुद्धी व पिपरी उपस्थित रहे।