फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   291 grievances redeemed only 28

291 शिकायतों में महज 28 निस्तारित

Tue, 06 Nov 2018 11:10 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 06 Nov 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
291 grievances redeemed only 28
तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र। जिले के तीनों तहसीलों में मंगलवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनाें तहसील पर कुल 291 शिकायती पत्र शामिल हुए, जिसमें से महज 28 मामलों का ही निस्तारण किया गया। इनमें से शेष 263 मामले को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस  अधीक्ष्ाक किरीट राठोड ने घोरावल में आयोजित तहसील दिवस के मौके पर लोगों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने यहां किसानों को चने का बीज भी नि:शुल्क वितरित किया।
विज्ञापन


जन समस्या सुनने के दौरान डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में अब संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों की समस्याओं को सुनेंगे और जो प्रकरण मौके पर निस्तारित नहीं होंगे, उनका प्रकरण संपूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम करेगी, जो मामले एक या दो दिन के अंदर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोरावल में कुल 203 शिकायती प्रार्थना पड़े, जिसमें से 12 मामले निस्तारित हुए। शेष 191 प्रकरणों को समय से निस्तारित करने का निर्देश डीएम ने दिया। यहां एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस, एसडीएम मणिकंडन ए., तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

वहीं दूसरी राबर्ट्सगंज में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और एसडीएम शादाब असलम ने लोगों की समस्या सुनी। यहां 37 शिकायती पत्र आए जिसमें से सात मामले निस्तारित किए गए। शेष बचे हुए 30 मामलों को समय से निस्तारित करने का निर्देश एडीएम ने दिया। इस मौके पर एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, तहसीलदार विकास पांडेय व अन्य अधिकारीगण्ा मौजूद रहे।


वहीं दुद्धी में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, एसडीएम रामचंद्र यादव और एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। यहां समाधान दिवस पर 51 मामले आए। इसमें से नौ मामलों का मौके पर निस्तारिण किया गया। 42 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed