फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Only son dead tragic accident suspected returning home from invitation wife and mother left unconscious

UP: इकलौते और कमाऊ बेटे की मौत...मातम, घर से निमंत्रण में जाते वक्त दर्दनाक हादसे की आशंका; पत्नी-मां बेसुध

Sat, 10 Jan 2026 09:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 09:06 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में युवक की माैत के बाद परिजनों में मातम छा गया। सूचना पाकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Only son dead tragic accident suspected returning home from invitation wife and mother left unconscious
युवक की माैत के बाद पत्नी और मां को ढांढस बंधातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident Today: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पंवर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात निकले सुबिंद पाल (38) का शव शनिवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक बिजली के पोल से टकराते हुए खेत में जा गिरा। 

विज्ञापन


रात और ठंडक का मौसम होने के कारण मौके पर उसे कोई मदद नहीं मिल पाई और वहीं पड़े-पड़े उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। घर का इकलौता बेटा और कमाऊ पूत होने के कारण माता-पिता दोनों बेसुध हाल में देर तक पड़े रहे। पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सुबिंद पाल (38) को पवंर गांव में आयोजित किसी कार्यक्रम के लिए निमंत्रण आया था। उसी में शामिल होने के लिए वह रात 10 बजे के करीब घर से निकला हुआ था। परासी पहुंचने के बाद राबटर्सगंज-घोरावल मार्ग से होते हुए पवंर गांव के लिए जाने वाले रास्ते पर मुड़ गया। कुछ दूर अंदर जाने के बाद वह हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शुक्रवार की सुबह जब कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे खेत पर गई तो सड़क से लगभग 15 मीटर दूरी पर उसे मृत हाल में पड़ा देख अवाक रह गए। पास में ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में पड़ी हुई थी। गांव के लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी रॉबर्ट्सगंज पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद परिवार वालों को जानकारी दी गई। 

हर किसी की आंखें नम

पिता रामधनी पाल को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उनकी हालत बेसुधों वाली हो गई। पीएम हाउस पहुंचने पर भी वह बेसुध हाल में पड़े हुए थे। जब भी घटना को लेकर कोई आस-पास चर्चा करता। वह बाबू-बाबू पुकारने लगते। पत्नी और मां की हालत बेसुधों वाली बनी हुई थी। परिवार और रिश्तेदारी के लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। देर तक पोस्टमार्टम हाउस और घर पर नात-रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों का जमावड़ा लगा रहा। 

लोगों का कहना था कि सुबिंद काफी सरल स्वभाव का था। इस घटना ने जहां किशोर उम्र बेटे-बेटियों की परवरिश को लेकर परिवार के लोगों को चिंता में डाल दिया है। वहीं, मौके पर हादसा किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसको लेकर भी चर्चाएं बनी रहीं। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed