{"_id":"6802a083c13132ee3b0e2fc8","slug":"only-9537-children-were-enrolled-in-the-first-phase-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127138-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पहले चरण में सिर्फ 9537 बच्चों का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पहले चरण में सिर्फ 9537 बच्चों का नामांकन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्कूल चलो अभियान का पहला चरण समाप्त हो चुका है। पहले 15 दिनों में परिषदीय विद्यालयों में महज 9537 बच्चों का ही प्रवेश हो पाया है। इसमें भी सबसे ज्यादा दाखिले कक्षा-एक में ही हुए हैं। विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने में चोपन ब्लॉक सबसे आगे तो करमा और नगवां ब्लॉक सबसे पीछे हैं।
एक अप्रैल से नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हुई है। पिछले चार वर्षों के दौरान परिषदीय विद्यालयों में 51 हजार बच्चों की संख्या कम हो गई है। विभाग इसके लिए यू डायर्स पोर्टल पर पंजीकरण के चलते डुप्लीकेसी रुकने और छह वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा को कारण बताता रहा है। दावा किया गया है कि चालू शिक्षण सत्र में नामांकन में वृद्धि होगी। इसके लिए स्कूल खुलने के पहले दिन से विशेष अभियान शुरू किया गया है। एक से 15 अप्रैल तक चले अभियान के पहले चरण में कुल 9537 बच्चों के नामांकन हुए हैं। इस चरण में विभाग ने दोगुना नामांकन का लक्ष्य रखा था। नामांकन में कमी की वजह बच्चों व अभिभावकों के आधार सहित अन्य दस्तावेजों की उपलब्धता को कारण बताया जा रहा है। हालांकि अभी आगे के चरणों में छूटे हुए बच्चों का नामांकन पूरा कराने का दावा किया जा रहा है।
-- -