फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Only 10 locations have been set up for hoardings in Robertsganj, but they have been installed in more than 25 locations.

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज में होर्डिंग के लिए सिर्फ 10 स्थान तय, लगे 25 से अधिक जगहों पर

Mon, 23 Feb 2026 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Only 10 locations have been set up for hoardings in Robertsganj, but they have been installed in more than 25 locations.
चुर्क मोड़ पर लगा बैनर पोस्टर। संवाद - फोटो : संवाद
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद (रॉबर्ट्सगंज) सोनभद्र क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए सिर्फ 10 स्थान चिह्नित किया गया है, जबकि नगर क्षेत्र में 25 से अधिक स्थानों पर गलत तरीके से होर्डिंग, पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इससे शहर बदसूरत दिखाई दे रहा है। वहीं कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कुछ स्थानों से बैनर पोस्टर हटाकर नगर पालिका प्रशासन की तरफ कोरमपूर्ति की गई है। अभी भी नगर के सार्वजनिक इलाकों में बैनर पोस्टर और होर्डिंग लगे हुए हैं। नगर के मध्य से गुजरे तीन किमी लंबे प्लाईओवर के पिलरों पर पोस्टर चस्पा हैं और कई स्थानों पर पोस्टर टंगे हैं। इससे नगर की सुंदरता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थालों पर बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने पर रोक है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से चिह्नित करीब 10 स्थानों पर ही होर्डिंग या बैनर-पोस्टर लगाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित लोगों को बकायदे अनुमति लेनी होती है। लेकिन, नगर क्षेत्र में मनमाने तरीके से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। नगर के स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौक), सिविल लाइंस रोड, मंडी समिति, मेन चौक समेत 10 स्थान होर्डिंग लगाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। मगर चिह्नित स्थानों पर भी बिना अनुमति के ही बैनर-पोस्टर टांगे जा रहे हैं। बैनर पोस्टर लगाने वालों में लगभग सभी प्रमुख राजनैतिक दल आगे हैं। इसके अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर बिजली के खंभों के साथ ही लोगों के मकानों पर लगा रखे हैं। नगर क्षेत्र में कई छतों पर लोहे के राड के सहारे होर्डिंग लगे हुए हैं। मकान पर होर्डिंग लगाने के लिए भी संबंधित मकान मालिक और एजेंसी को नगर पालिका प्रशासन से अनुमति लेनी होती है। बिना अनुमति किसी के मकान पर बैनर-पोस्टर नहीं लगाया जा सकता है। नगर पालिका की ओर से हाल में कुछ स्थानों पर अभियान चलाकर पोस्टर-बैनर हटाए गए, लेकिन कार्रवाई सीमित रहने से अधिकांश जगहों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित फ्लाईओवर के पिलरों पर भी कई स्थानों पर पोस्टर अब तक लगे हुए हैं, जो प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में अब भी टंगे हैं पोस्टर-बैनर
रॉबर्ट्सगंज नगर के विस्तारित क्षेत्र सजौर मोहाल, रेलवे क्रासिंग, चंडी होटल, न्यू कॉलोनी, आंबेडकर नगर, पन्नूगंज मार्ग, कलेक्ट्रेट मार्ग, जिला अस्पताल गेट के सामने, वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर धर्मशाला चौक से हिन्दुआरी तरफ और सर्किट हाउस तरह जगह-जगह बैनर पोस्टर लगे हुए हैं। चुर्क मोड़ पर धार्मिक आयोजन का बड़ा पोस्टर लगा हुआ है, आयोजन के समापन के बाद भी बैनर टंगा हुआ है। वहीं चुर्क मोड़ स्थित बैरिकेडिंग पर जनजागरूकता से संबंधित सरकारी पोस्टर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में 10 से 12 स्थान चिह्नित हैं, जहां बैनर-पोस्टर लगाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए नगर पालिका कार्यालय से अनुमति लेना जरूरी है। बिना परिमिशन लगाए गए होर्डिंग, बैनर-पोस्टर को अभियान चलाकर हटाया गया है। यदि अब भी कहीं पोस्टर-बैनर लगे हैं तो उसे भी हटाया जाएगा। - रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed