{"_id":"663124acc092554a600e8d14","slug":"one-unit-of-anpara-is-operational-the-other-is-closed-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-112512-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनपरा की एक इकाई चालू, दूसरी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनपरा की एक इकाई चालू, दूसरी बंद
विज्ञापन
अनपरा। निगम की अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई से मंगलवार की सुबह उत्पादन शुरू हो गया। उधर, 20 मिनट बाद ही 210 मेगावाट की दूसरी इकाई तकनीकी कारणों से बंद हो गई। इस बीच बिजली की अधिकतम मांग भी 25 हजार मेगावाट के पार चली गई।
गत बृहस्पतिवार को बीटीएल के कारण अनपरा की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई को बंद करना पड़ा था। परियोजनाकर्मियों ने युद्धस्तर पर लगकर लीकेज को ठीक मंगलवार को इकाई से उत्पादन शुरू करा दिया। इसके 20 मिनट बाद 210 मेगावाट की दूसरी इकाई भी तकनीकी कारणों से बंद करनी पड़ी। भीषण गर्मी के कारण बिजली के मांग में भी लगातार इजाफा जारी है।
मंगलवार को पीक आवर में बिजली की मांग ने 25 हजार मेगावाट का आकंड़ा पार कर लिया। इस बीच निगम की अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की एक इकाई और ओबरा तापीय परियोजना 200 मेगावाट दो इकाइयों से उत्पादन बंद होने के कारण निगम की समस्या बढ़ गई है। इस बीच निगम निजी क्षेत्रों से 600 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली महंगी दरों पर खरीद रहा है। मंगलवार की देर शाम प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 25389 मेगावाट और न्यूनतम मांग 18170 मेगावाट रही। इस बीच निगम की सभी इकाइयों से 4346 मेगावाट का उत्पादन जारी रहा।