फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One thousand cases of liquor going to Bihar recovered trucks

Sonebhadra News: दो ट्रकों से बिहार जा रही एक हजार पेटी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
One thousand cases of liquor going to Bihar recovered trucks
सोनभद्र। करमा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की सुबह दो ट्रकों से बिहार ले जाई जा रही एक हजार पेटी अवैध शराब बरामद की। यह शराब हरियाणा व पंजाब से लायी जा रही थी। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि निकाय चुनाव और अवैध शराब की तस्करी रोकने को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार की भोर में एसओजी, सर्विलांस और करमा पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर करमा थाना क्षेत्र के भरुहा माइनर से कुछ दूर बहदग्राम डिलाही के पास से पंजाब और हरियाणा नंबर की दो ट्रकों को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान दोनों ट्रकों से एक हजार पेटी में 29268 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत वाहन सहित एक करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। उनकी पहचान नरेश कुमार निवासी सारन हरियाणा, सुरेश खत्री (22) निवासी कोठो, सोलन हिमाचल प्रदेश और भीमसेन खत्री (38) निवासी रामदरबार चंडीगढ़ के रुम में हुई। छानबीन में राजीव सिंह का भी नाम सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

पहले भी ले जा चुके हैं शराब की खेप
शराब की बड़ी खेप को हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे तस्करों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब व हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब को बेचने के लिए वह पहले भी इस रास्ते का इस्तेमाल कर चुके हैं। वह केवल वाहन चलाते हैं। बरामद शराब का मालिक राजीव सिंह सिद्धू है। उसने शराब से भरी दोनों ट्रकों को जालंधर पार कर अमृतसर रोड व्यास के स्थान पर दिया। उन्हें 50 हजार रुपये भी दिए गए। यह शराब बिहार में एक व्यक्ति को सुपुर्द करना था। वह कई बार इस तरह की ट्रकों को बिहार पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed