फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One smuggler arrested with 19 cattle, one absconding

19 मवेशियों के साथ एक तस्कर रफ्तार, दूसरा फरार

Fri, 03 Jun 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
One smuggler arrested with 19 cattle, one absconding
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट कर्मनाशा नदी के पास शुक्रवार की भोर में घेराबंदी कर पुलिस ने एक पशु तस्कर को 19 मवेशियों संग गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूसरा तस्कर भाग निकला। तस्कर पैदल मवेशियों को बिहार वध के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए और फरार तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे पशु तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार की भोर करीब चार बजे पन्नूगंज पुलिस ने वध के लिए मवेशियों को लेकर जा रहे तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। फोर्स के साथ थाना प्रभारी ने एक तस्कर को 19 मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि दूूसरा चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस मवेशियों के साथ तस्कर को थाने लेकर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए पशु तस्कर हंसराज उर्फ कल्लू प्रजापति निवासी बकवार थाना पन्नूगंज ने बताया कि अपने साथी के साथ पशुओं को वध के लिए पैदल बिहार लेकर जा रहा था। तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed