फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One person injured after a dispute between two parties

दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग एक व्यक्ति घायल

Sun, 24 May 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
One person injured after a dispute between two parties
चुर्क/सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव में शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति कहां गया इसकी जानकारी तक पुलिस नहीं दे सकी। सूचना पर पुलिस सतर्क हुई और फायरिंग करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शाम तक इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किया था। कोतवाल का सीयूजी मोबाइल लगातार स्वीच आफ बताता रहा।
विज्ञापन

रौप गांव में शनिवार की देर रात करीब दो बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर चुर्क चौकी पुलिस, राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दो लोगों को इस मामले में हिरासत में ले कर कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक कार पर गोलियां लगी हैं। पुलिस ने कार भी कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा लिया है। फिर शनिवार की रात के बाद रविवार की शाम तक पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बचती रही। मामला आशनाई से भी जुड़ा होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed