फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One person died after being hit by a train

Sonebhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Tue, 14 Mar 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
One person died after being hit by a train
ओबरा। थाना अंतर्गत भलुआ टोला क्षेत्र में मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ओबरा पुलिस ने इसकी सूचना जीआरपी चोपन को दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला मो. जावेद (48) पुत्र फारूक निवासी महावलपुर दुलहीपुर मुगलसराय जिला चंदौली वर्तमान पता मलिन बस्ती, चूड़ी गली ओबरा भलुआ टोला क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस और चोपन जीआरपी को अवगत कराया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मृतक के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed