{"_id":"5f567fb78ebc3e54e073fc76","slug":"one-more-person-injured-due-to-attack-by-dawn-sonbhadra-news-vns5459501108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौरों के हमले से घायल एक और व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौरों के हमले से घायल एक और व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खलियारी। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिलहट बाध के समीप बिच्छिया जंगल में भौरों के हमले में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई। रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक ही परिवार के बालक समेत दो की मौत होने पूरे गांव में मातम पसर गया है। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर रोहित लाल 52 का शव पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी रोहित लाल के घर उनकी पुत्री प्रतिभा और दामाद कृष्ण कुमार निवासी कुसम्हा पहुंचे और सिलहट बांध देखने की इच्छा जाहिर की। रोहित लाल अपनी पत्नी देवन्ती, बेटी, दामाद, सौरभ, सूरज, रानी. साक्षी. दीपक के साथ बाध देखने चल दिए। रास्ते में बांध के समीपबिच्छीयां के जंगल में एक कदम के पेंड़ के नीचे सभी लोग रूक कर गए। वहां रुकते ही भौरों ने हमला बोल दिया, जिससे सभी घायल हो गए। चरवाहों ने भैरों की चंगुल से घायलों को बचाते हुए उनके घरवालों को सूचना दी। आनन-फानन में सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दस वषीर्य दीपक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सात घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल रोहित लाल अपने घर चले गए। सोमवार की भोर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। रायपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि रोहित लाल और उसके नाती दीपक के शव का पीएम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।