फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One individual grabbed the arm of a female student walking home from school, while others began passing lewd comments; six arrested, including her own brother.

Sonebhadra News: विद्यालय से घर जा रही छात्रा का एक ने हाथ पकड़ा, दूसरे कसने लगे फब्तियां, सगे भाई सहित छह गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
One individual grabbed the arm of a female student walking home from school, while others began passing lewd comments; six arrested, including her own brother.
कोन थाना में नाबालिक बालिका के छेडखानी के आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : नानपारा में बंद पड़ी गैस एजेंसी।
सोनभद्र/कोन। कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव स्थित लालबिजौरा मोड़ के पास शराब-बकरे की दावत कर रहे युवकों ने स्कूल से घर लौट रही इंटर की छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी की। आरोप है कि एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। अन्य फब्तियां कसते रहे। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर सगे भाइयों समेत छह आरोपियों कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा टोला हडवडिया निवासी सगे भाई यशवंत (35), सुमंत (30), शशि कुमार, राकेश, झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत गरवांन (नगर ऊंटारी) निवासी मनीष कुमार और विकेश कुमार को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए दो युवकों के साथ कोन क्षेत्र के चार युवक शनिवार को अमिला धाम में दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां से वापस आकर रोरवा गांव के लालबिजौरा मोड़ के पास बैठकर शराब के साथ बकरे की दावत करने लगे। शाम को करीब साढ़े चार बजे के कोन थाना क्षेत्र की ही रहने वाली इंटर की छात्रा (16) पढ़ाई कर घर लौट रही थी। पिता के मुताबिक, वह जैसे ही लालबिजौरा मोड़ पर पहुंची आरोपियों ने उसे रोक लिया। छेड़खानी के साथ ही हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की गई। घटना के वक्त सभी आरोपी नशे में थे। रविवार की शाम इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई और दबिश देकर सोमवार की सुबह सभी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के मुताबिक प्रकरण में छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छह आरोपियों में से दो झारखंड के नगर ऊंटारी के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed