फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One died in a clash between two bikes

दो बाइकों की भिड़त में एक की मौत

Tue, 13 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
One died in a clash between two bikes
चुर्क। पुलिस चौकी क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव में रॉबर्ट्सगंज-चुर्क मार्ग पर सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार प्रमोद की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उधर घटना की जानकारी होने पर मृतक व घायल के घरवाले अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे सहिजन खुर्द गांव में पंचमुखी मंदिर जाने वाले मार्ग के समीप दो मोटर साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार सहिजन निवासी प्रमोद सिंह (47) और दूसरी बाइक पर सवार सलमान (23) निवासी चुर्क बाजार गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने सड़क पर तड़प रहे घायलों के बारे में पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायलों को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी पहुंची। यहां इलाज के दौरान प्रमोद सिंह की मौत हो गई। डॉक्टर ने सलमान की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed