फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One dead, two women unconscious due to lightning

Sonebhadra News: बिजली गिरने से एक की मौत, दो महिलाएं अचेत

Fri, 12 Jul 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
One dead, two women unconscious due to lightning
घोरावल। जिले में बारिश के बीच बिजली गिरने की कई घटनाएं शुक्रवार को भी हुईं। उभ्भा चौकी अंतर्गत मरनी गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं अचेत हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मरनी गांव निवासी जहानू कोल (48) दोपहर में पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान तेज गरज चमक और बारिश के बीच बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से जहानू कोल की मौत हो गई। उभ्भा चौकी प्रभारी नवनीत चौरसिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मरनी गांव में ही अलग-अलग घरों के ओसार में बैठी मलतिया (40) पत्नी लक्ष्मण और सरोज (30) पत्नी रामरक्षा बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गईं। नजदीकी अस्पताल में दोनों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed