फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One dead, other seriously injured in collision between two bikes

Sonebhadra News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 12 Nov 2023 07:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
One dead, other seriously injured in collision between two bikes
चोपन। थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई दुर्घटना में बाइक सवार अल्ट्राटेक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए डाला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे रेणुकूट की तरफ से डाला की ओर जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों की सामने से आ रहे अल्ट्राटेक कर्मचारी की बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक पर सवार मुकेश (19) पुत्र रामकुमार, दिनेश (20) पुत्र पन्नालाल, धीरज (15) पुत्र मुन्नी लाल निवासी गड खरहरा व दूसरी बाइक पर सवार अवधेश शर्मा (40) पुत्र भरत लाल शर्मा निवासी चोपन वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डाला पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसके पश्चात अल्ट्राटेक एंबुलेंस से अवधेश शर्मा को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। घटना में शामिल दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ी करा लिया। डाला चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद घायलों व मृतक के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed