फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One check dam will be built on the Belan River and two on the mountain streams.

Sonebhadra News: बेलन नदी पर एक, दो पहाड़ी नालों पर बनेगा चेकडैम

Sat, 25 Oct 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
One check dam will be built on the Belan River and two on the mountain streams.
सोनभद्र। बेलन नदी और दो पहाड़ी नालों पर तीन चेकडैम बनाए जाएंगे। लघु सिंचाई विभाग करीब 84.64 लाख रुपये से इनका निर्माण कराएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चेकडैम बनने से आकांक्षी ब्लॉक चतरा और म्योरपुर के 500 से ज्यादा किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आकांक्षी ब्लॉक चतरा के ग्राम पंचायत पिथौरी में बेलन नदी पर करीब साढ़े 27 लाख रुपये चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसान अपने खेत की सिंचाई कर सकेंगे। इसी तरह से म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुली में जुड़वनिया नाला पर करीब 31 लाख रुपये की लागत से चेकडैम का बनना हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत रजमिलान में 26 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। तीनों जगह चेकडैम के निर्माण पर कुल करीब 84.64 लाख रुपये की लागत आएगी। लघु सिंचाई विभाग की तरफ से निर्माण कार्याें के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सब कुछ सहीं रहा तो टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराते हुए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। तीनों चेकडैम बनने से 500 से ज्यादा किसानों को फसलों की सिंचाई करने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

--
चार जगह एनीकट का होगा निर्माण
लघु सिंचाई विभाग की तरफ से घोरावल ब्लॉक के देवगढ़ में, कोन ब्लॉक के पीपरखाड़ गांव में, म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुलडोमरी के तुलसीगड़ई नाला पर और चोपन ब्लॉक के पनारी ग्राम पंचायत के खैराही में कोल्डूबा नाला पर एनीकट का निर्माण कराया जाएगा। एक एनीकट के निर्माण पर करीब 8.22 लाख रुपये की लागत आएगी। पहाड़ी नालाें पर पक्की दीवार बनाई जाएगी, जो पानी के बहाव को रोकने का काम करेगी। बारिश में जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी एनीकट के ऊपर से निकल जाएगा। इसके अलावा पक्की दीवार होने से पानी जमा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन:
चतरा ब्लॉक के पिथौरी में बेलन नदी एक और म्योरपुर में पहाड़ी नालों पर दो चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा चार जगह एनीकट का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - मंशाराम, एई, लघु सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed