फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One arrested with jewelery and mobile stolen from train

ट्रेन से चोरी जेवरात और मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
One arrested with jewelery and mobile stolen from train
चोपन रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को घेराबंदी कर जीआरपी ने एक शातिर चोर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर चोर के कब्जे से चोरी के जेवरात और मोबाइल बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक हरिशरण सिंह यादव के निर्देशन में फोर्स के साथ चोपन चौकी प्रभारी शिवनाथ सिंह ने रेलवे स्टेशन चोपन के अंतिम छोर पर स्थित इलेक्ट्रानिक बाक्स के पास झाड़-झंखाड़ के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान ललित कुमार निवासी अजय पाल नगर घौलायाट थाना अलवरगेट अजमेर राजस्थान के रूप में हुई। उसके कब्जे से मिर्जापुर जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक एंड्रायड फोन, चांदी का पायल, बिछिया, सोने की दो अंगुठी सहित अन्य आभूषण बरामद हुए। सभी सामान ट्रेन से चोरी हुआ था। बरामदगी के आधार पर आरोपी ललित कुमार को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय मिर्जापुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed