फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One and a half lakh devotees worshiped the Goddess's Brahmacharini and Chandraghanta forms

Sonebhadra News: डेढ़ लाख भक्तों ने की देवी के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा

Mon, 31 Mar 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh devotees worshiped the Goddess's Brahmacharini and Chandraghanta forms
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन करीब डेढ़ लाख भक्तों ने देवी मंदिरों में दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी और तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन अर्चन किया। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रहीं। देर रात तक मंदिरों में दर्शन पूजन का क्रम चला।
विज्ञापन

मंदिर में अनुष्ठान करने के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को दर्शन पूजन को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। करीब साढ़े पांच बजे मंगला आरती करने के बाद मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

अल सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तगण दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में कथा श्रवण करने और अनुष्ठान कराने वालों की भी भीड़ पहुंची। नीम के पेड़ के नीचे विराजी मां शीतला का भक्त कतारबद्ध होकर भक्त दर्शन पूजन किए। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर और पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। इसी तरह दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली के दर्शन को भक्तगण पहुंचे।
मंदिर परिसर में गुफा मार्ग होकर भक्तों ने अलग-अलग रूपों में विराजमान देवी का दर्शन पूजन किए। अंबेडकर नगर स्थित कड़े माता शीतला मंदिर में महिला मंडल की तरफ से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दुर्गा मंदिर में भी महिलाएं भजन कीर्तन करने के लिए पहुंचीं।

पिंडी स्वरूप में विराजीं त्रिदेवियों का भक्तों ने किया दर्शन
डाला। क्षेत्र के बाड़ी स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। गुफा मार्ग से होकर भक्तगण पिंडी स्वरूप में विराजी त्रिदेवियों की पूजा की। दर्शन पूजन कर बाहर निकलने वाले भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। वैष्णो देवी मंदिर दूर-दूर से लोग दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर में स्थाई एवं अस्थाई रूप से फूल माला की दुकानें सजी हैं, जहां नारियल, चुनरी व प्रसाद खरीदारी करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रहीं। दोपहर में कुछ देर के लिए मंदिर का कपाट बंद रहा। इसके बाद पुन: मंदिर खुला और भक्तों ने दर्शन पूजन किया। संवाद


बड़ी संख्या में भक्तों ने यहां भी लगाई हाजिरी
जिले के शक्तिनगर में स्थित प्रसिद्ध ज्वालामुखी धाम में नवरात्र के दूसरे दिन बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन पूजन किए। मंदिर परिसर में दर्शन पूजन को भक्तों की लाइन लगी रही। ज्वालामुखी धाम में दूर दराज से भक्तगण पहुंचें। इसी तरह चोपन ब्लॉक अन्तर्गत एमपी की सीमा पर कुराड़ी गांव स्थित कुंडवासिनी देवी मंदिर में दूर दराज से भक्तगण पहुंचे। नारियल, चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने देवी का आशीर्वाद लिया। कोन ब्लॉक अन्तर्गत घने जंगल और ऊंची पहाड़ी पर स्थित अमिला धाम में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। मन्नत पूरी होने पर यहां भक्तों ने परंपरागत तरीके से मां का पूजन किया। जनपद से सटे चंदौली जनपद अन्तर्गत अमराभगवती धाम में भी बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन पूजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed