फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   on the third monday the devotee worshiped lord shiva

जलाभिषेक के लिए भक्तों का लगा तांता

Tue, 09 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 09 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
on the third monday the devotee worshiped lord shiva
राबर्ट्सगंज में सोमवार को नाचते-गाते जलाभिषेक करने जाते कांवरिया। अमर उजाला
 श्रावण मास के तीसरे सोमवार को गुप्तकाशी में काफी संख्या में कांवरियों ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारे से समूचा सोनांचल गूंजयमान हो उठा। अर्धरात्रि के बाद पुजारियों ने पूजन-अर्चन करने के बाद शिवालयों का पट खोला। शिवद्वार में कतारबद्ध होकर कांवरियों ने उमा-माहेश्वर के प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह एलर्ट रहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार से ही विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से कांवरिया जल लेकर शिवद्वार के लिए रवाना होना शुरू हो गए थे। रविवार की शाम से ही कांवरियों का जत्था शिवद्वार पहुंचने लगा था। कांवरिया नाचते-गाते बाबा के दरबार पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहे। रात करीब दस बजे मिर्जापुर के बैरिया घाट और चुनार से गंगाजल लेकर कांवरियों का जत्था गुप्तकाशी पहुंचा। बोल बम के जयकारे से समूचा इलाका गूंज उठा। घोरावल के मुक्खाफाल से शिवद्वार के बीच लगे नौ बैरियरों पर तैनात फोर्स ने बड़े वाहनों पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे पुजारियों ने उमा-माहेश्वर का पूजन-अर्चन करने के बाद मंदिर का पट खोला तो कांवरियों ने जलाभिषेक शुरू किया। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों के भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। सोमवार को राबर्ट्सगंज में भी जलाभिषेक किया गया। घोरावल और शिवद्धार संवाददाता के अनुसार मंदिर परिसर मेें सुरक्षा व्यवस्था की कमान फोर्स के साथ घोरावल एसडीएम, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह और सीओ सच्चिदानंद संभाले हुए थे। सोमवार की सुबह जिले के अलावा गैर जिले और एमपी से श्रद्धालु पूजन-अचर्न करने के लिए पहुंचे। मंदिर के आसपास मेले जैसा नजारा रहा। रात में डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि करीब 70 हजार कांवरियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक सुरक्षा में दो एएसपी दो सीओ, 11 थानाध्यक्ष, पांच निरीक्षक, 56 दारोगा, 104 एचसीपी, 418 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, छह ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा दो कंपनी क्यूआरटी भी भ्रमण कर रही थी। डाला प्रतिनिधि के मुताबिक-सावन मास के तीसरे सोमवार को डाला स्थित ऊंची पहाड़ी पर विराजमान अचलेश्वर महादेव मंदिर पर चोपन सोन नदी से जल भरकर औघड़दानी के भक्त कांवरियों ने एक दूसरे को बम-बम पुकारते हुए बाबा का भक्तिभाव से जलाभिषेक किया। भक्तों ने बाबा को जल समर्पित करते हुए दूध, दही, मधु, गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया तथा उनके प्रिय धतूरा, भांग, मदार, बेलपत्र को समर्पित किया।


मंदिर परिसर के महंत पुजारी पंडित मुरली तिवारी के साथ विद्वान पंडितों के जरिए शिवजी को रुद्र, पशुपति, ईश्वर, मृत्युंजय, देवाधिदेव, महाकाल, महेश्वर, जगतगुरु, औघड़दानी सहित कई नामों का जय-जय कार किया जा रहा था। संजय मित्तल, दिनेश जैन,  मुकेश जैन, मनीष मित्तल ने कांवरियों को फल वितरण किया। झुलन ट्राली के समीम भक्तों को मिथिलेश भारद्वाज की ओर से जलपान कराया गया। इस मौके पर श्रीप्रकाश पांडेय, रिशु जायसवाल, विकास जैन, सोनू तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed