फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the shortage of drinking water will be responsible accountant

पेयजल की किल्लत पर लेखपाल होंगे जिम्मेदार

Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
On the shortage of drinking water will be responsible accountant
बभनी ब्लॉक के बचरा गांव में चुआड से पानी निकालती महिला
 जिले में लगातार पेयजल को लेकर हो रही मारामारी ने प्रशासनिक अमले को सकते में ला दिया है। पहाड़ी इलाकों में जलस्तर खिसकने से अधिकांश हैंडपंप सूख गए हैं। शहर से लेकर गांव तक पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में पेयजल किल्लत वाले इलाकों में पानी उपलब्ध कराने के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम सीबी सिंह ने तीनों तहसील के समस्त लेखपालों को क्षेत्र में दिन भर मौजूद रह कर प्रधानों के माध्यम से टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराने को कहा है।
विज्ञापन


 
जिले में वर्ष 2014-15 में औसत से कम बारिश हुई है। इसके चलते तेजी से भूजल स्तर नीचे खिसक रहा है। जन निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शहर और गांवों में इंडिया मार्का के करीब 35000 हजार हैंडपंप लगे हैं। इसमें से वर्तमान में पहाड़ी इलाकों के लगभग दस हजार हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है। अधिकांश तालाब और कूप सूख गए हैं। इस नाते राबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा, दुद्धी, रेणुकूट समेत अन्य कस्बों के अलावा सैकड़ों गांवों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। डीएम सीबी सिंह ने जिन गांवों मेें पानी का संकट है वहां के सेक्रेटरियों और प्रधानों को अविलंब टैंकरों की व्यवस्था कर आपूर्ति कराने का निर्देश दे दिया है। लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरे दिन भ्रमण पेयजलापूर्ति कराने को कहा है। प्रतिदिन लेखपालों को क्षेत्र के नायब तहसीलदार को पेयजल की रिपोर्ट देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed