फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the pretext of giving tour package, 3.44 lakhs were withdrawn from the account by asking for OTP, fraudster arrested

Sonebhadra News: टूर पैकेज देने के बहाने ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए थे 3.44 लाख, जालसाज गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of giving tour package, 3.44 lakhs were withdrawn from the account by asking for OTP, fraudster arrested
सोनभद्र। धोखे से ओटीपी पूछकर व्यापारी के खाते से 3.44 लाख रुपये उड़ाने वाले जालसाज को साइबर थाने की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दुद्धी के स्टेशन रोड निवासी व्यापारी विजय कृष्ण अग्रवाल बच्चों के साथ घूमने जाने की योजना के तहत गूगल के माध्यम से ट्रेवल एजेंसी का नंबर सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें फोन आया। उन्हें कई टूर ऑफर के बारे में बताते हुए कहा गया कि ई-मेल पर ओटीपी भेजा जा रहा है। उसे बताने के बाद उन्हें टूर के रूट का विवरण मिल जाएगा। जैसे ही विजय ने ओटीपी बताया, उनके खाते से कई बार में 3.44 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने तत्काल 1930 पर घटना की सूचना दी। साइबर क्राइम थाने की टीम ने इस पर तेजी से काम करना शुरू की। सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ढूंढते हुए जालसाज को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान नालंदा के रतनपुरा निवासी अमित उर्फ राजकिशोर रंजन के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि उसने बैंक खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि को 03 बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। बाद में एटीएम के माध्यम से मुंबई व तमिलनाडु के बेल्लुर जिले से साथियों के साथ मिलकर पैसों को निकाला था। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed