फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Legislative Abuse: Instructions for suspension of clerk

विधायक से दुर्व्यवहारः लिपिक के निलंबन के निर्देश

Wed, 12 Sep 2018 11:30 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 12 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Legislative Abuse: Instructions for suspension of clerk
बहुअरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र वितरण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों, नीति आयोग के निर्धारित इंडीकेटर्स की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सदर विधायक भूपेश चौबे से दुर्व्यवहार की शिकायत पर बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार के निलंबन का निर्देश डीएम को दिया। पुलिस को नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 मुुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल के अंदर जिले को विकसित जिले के रूप में पहचान दी जाए। नीति आयोग से निर्धारित इंडीकेटर्स के मानकों को पूरा करते हुए जिले का पिछड़ापन दूर किया जाए। जिले में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की बहुलता है और इनको सुविधाएं समयबद्ध तरीके से दें।  
विज्ञापन


उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि पुलिस नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न किया जाए। अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जो अधिकारी या कर्मचारी जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नागरिकों से अभद्र व्यवहार करेगा, उसके खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार द्वारा विधायक भूपेश चौबे से दुर्व्यवहार करने के मामले को लिपिक के निलंबन के निर्देश डीएम को दिए। कौशल प्राप्त बच्चों का प्रशिक्षण जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कराते हुए रोजगार मुहैया कराया जाए। जिले के वन ग्राम को चिह्नित करके राजस्व ग्रामों से जोड़ा जाए। प्लास्टिक का उपयोग न होने पाए और छापामारी करके सख्त कार्रवाई की जाए।


बैठक में प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, मुख्य मंत्री के डे-आफिसर अमित सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद रामसकल, सांसद छोटेलाल खरवार, एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक भूपेश चौबे, अनिला, संजीव , हरीराम चेरो, मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल, डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी किरीट राठौड़, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, प्रशिक्षु आईएएस मानिकनंदन, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर सादाब असलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed