फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the birthday of PM by selling pakodas, the student body celebrated the unemployed day

पकौड़े बेच पीएम के जन्मदिन पर छात्र सभा ने मनाया बेरोजगार दिवस

Fri, 17 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
On the birthday of PM by selling pakodas, the student body celebrated the unemployed day
राबर्ट्सगंज पन्नूगंज रोड पर पकौडा बेचकर विरोध करते समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समाजवादी छात्र सभा ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। पन्नूगंज रोड पर कार्यकर्ताओं ने ठेले पर पकौड़ा बेचकर बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में अपना आक्रोश प्रकट किया। बेरोजगारी के लिए उन्होंने सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव शिव नारायण सिंह अंबुज के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। शिवनारायण सिंह ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। तमाम कंपनियों में छंटनी चल रही है। युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है मगर भाजपा पीएम के जन्मदिन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। बेरोजगारी और भुखमरी से जूझती जनता के लिए यह बड़ा तमाचा है। प्रदर्शन में जिला महासचिव अंकित राठौर, सनी पटेल, अंकित सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अनिल प्रधान, अजीत मौर्य, सूर्य प्रकाश, हर्ष सिंह, आलोक यादव, सूर्या मौर्या, अजीत पांडेय, अमित पांडेय, करण सिंह, विनीत, मीनू पाठक, विकास केसरी, बच्चा पांडेय, चंद्र प्रकाश, हिमांशु सेठ, विशाल केसरी, करण सिंह, नवीन चौधरी, धीरज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed