फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On suspicion of illicit relationship, the partner was locked in the room and cut the genitals

अवैध संबंध के शक में पार्टनर को कमरे में बंद कर गुप्तांग काटा

Thu, 29 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
On suspicion of illicit relationship, the partner was locked in the room and cut the genitals
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव में बुधवार की रात अवैध संबंध के शक में कारोबारी पार्टनर ने युवक को कमरे में बंद कर उसका गुप्तांग काट दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हाल में घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बर्दिया निवासी युवक (35) के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति के साथ वह कालीन का काम करता है। उसके घर उसका आना-जाना भी है। बुधवार की रात दारू-मुर्गा की दावत का हवाला देकर पार्टनर ने अपने घर बुलाया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर ब्लेड से गुप्तांग पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए वह किसी तरह खिड़की से कूदकर वहां से भागा। घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। लहूलुहान हाल में युवक को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि बर्दिया निवासी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित के बयान के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed