फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On Holi, the colors of affection showered in relationships, the color of brotherhood blossomed on faces.

Sonebhadra News: होली पर रिश्तों में बरसे स्नेह के रंग, चेहरे पर खिला बंधुता का गुलाल

Fri, 06 Mar 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
On Holi, the colors of affection showered in relationships, the color of brotherhood blossomed on faces.
जिले के लोगों ने रंगों के पर्व होली पर मस्ती में डूबे रहे। हर्षोल्लास के साथ लोगों ने होली खेली और रंग, अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। सोनांचल में लोगों ने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया। रिश्तों में स्नेह के रंग फिर खिल गए। शहर से लेकर गांव तक बच्चे, युवा और बुजुर्ग होली के रंग में रंगे नजर आए। फाग गवैयो की टोली जगह-जगह पारंपरिक फाग गीतों को गाते हुए भांग, ठंडई का आनंद लिया। वहीं बच्चे, युवा डीजे पर बज रहे फाग गीतों पर ठुमके लगाए। युवतियों एवं महिलाओं की टोली ने भी खूब होली खेली।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के अशोक नगर स्थित सदर विधायक भूपेश चौबे के आवास पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। ढोल, मंजीरा, तासे पर गायक कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर धूमधाम से होली खेली। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संतोष शुक्ला, बलराम सोनी समेत अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज नगर के शीतला मंदिर चौक, दीपनगर, शनि मंदिर और चंडी तिराहा समेत अन्य स्थानों पर युवाओं की टोली ने जमकर होली खेली। साउंड पर बज रहे होली गीतों पर ठुमके लगाए। कई स्थानों पर कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई। नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पूरे नगर में पुलिस फोर्स के साथ पैदम गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान बच्चें को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया। फाग गायन के बाद फूल एवं गुलाल से ठाकुर जी को सजाया गया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर ठंढई, गुझिया, चिप्स, पापड़ का लोगों ने लुत्फ उठाया। लोग अपने-अपने घरों से पकवान एवं फूल, अबीर, गुलाल लेकर आए थे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, धर्मेश सिंह खरवार, विनोद केशरी, प्रदीप चौबे, राकेश कुमार गुप्ता, पुजारी विनय शंकर पांडेय, राजेश सोनी, सोनू जैन, चंदन केशरी, कृष्ण मोहन, अभिषेक, यादव अनुराग यादव, अपूर्व यादव, आयुष, आदर्श, प्रांजल आदि उपस्थित रहे। रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा में मित्तल परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान होली के पारंपरिक गीतों पर युवा से लेकर वृद्धों ने ठुमके लगाए। जमकर मस्ती और लजीज व्यंजनों का मजा लिया। मित्तल समाज के लोगों ने मस्ती किया। इस मौके पर आयोजक सिद्धांर्थ, ईशा, विकास मित्तल, विशाल, कमलेश, ज्योति, ममता, शिवम, संदीप, राजा, काशी, आशुतोष, अजीत समेत समाज के अन्य उपस्थित रहे। रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर में महिलाओं की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य कर लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस मौके पर श्रुति पांडेय, शकुंतला पांडेय, पूजा राय, राखी, सौम्या पाठक, कुलवंति राय, रचना पांडेय, नीलू राय, स्वाती सिंह, ममता शुक्ला, अनीता पाठक, रितिका, मन्नू पांडेय, आयुष, धीरेन्द्र, सुशील पाठक आदि रहे। चुर्क। होली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों ने होली खेली। इस दौरान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रंगों का त्योहार सकुशल संपन्न होने पर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक मो.नदीम, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मी और कर्मचारी उपस्थित रहे। घोरावल। क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से होली मनाया गया। सुबह होते ही युवकों और बच्चों की टोली रंग अबीर गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़ी और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। लोगों ने भांग और ठंडाई पीसकर एक दूसरे को खिलाया इस दौरान लोग जमकर नाचे। घरों परिवारों में भी होली खेली गई लोगों ने दोस्तों रिश्तेदारों और रंग खेलने वाले लोगों को गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया। शिवद्वार, सतद्वारी, खुटहा, लक्ष्मणपुर, केवटा, बिसरेखी, धरसड़ा, भवना, खरूआंव, मुंगहरी, परसोना जवास तिलौली सिरसाई मिझून, कनेटी समेत अन्य गांवों में जमकर होली खेली गई। वही घोरावल नगर और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय, शिवद्वार चौकी प्रभारी रविंद्र यादव, उभ्भा चौकी प्रभारी आशुतोष राय क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे।सलखन। क्षेत्र के गुरमा स्थित जिले जेल में निरुद्ध महिला-पुरुष बंदियों ने भी होली खेली। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी। जेल प्रशासन की तरफ से सभी व्यवस्था किया गया था। इस मौके पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, जेलर एके सिन्हा, प्रभारी जेलर शशांक पटेल, उप जेलर गौरव कुमार, गंगा प्रसाद यादव, गरिमा कुमारी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह क्षेत्र के मारकुंडी, सलखन, केवटा, रजधन, पइका, बघनार, भभाईच, लालगंज, बेलछ, रुदौली, मकरीबारी समेत अन्य गांवों में होली की धूम रहीं। शांतिपूर्ण ढंग से क्षेत्र में होली मना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed