फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old woman beaten up, accused of plucking her hair

वृद्ध महिला को पीटा, बाल नोंचने का आरोप

Wed, 10 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Old woman beaten up, accused of plucking her hair
एसपी को शिकायक करने वाली महिला-बतासी देवी। - फोटो : SONBHADRA
अवैध कब्जा करने से मना किया तो बुधवार की सुबह दबंगों ने वृद्ध महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि उसके बाल भी नोंच दिए। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव निवासी महिला बतासी देवी पत्नी स्व. सुक्खू यादव ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है, जबकि उसके पति ने सिर्फ दो बिस्वा जमीन ही दिया था। बुधवार को सुबह 7 बजे जब अपनी जमीन पर गई तो कई लोगों ने उसे जमीन पर पटक कर बेरहमी से पीटा और उसके बाल भी नोंच दिए। धमकी दी कि अगर दोबारा जमीन पर आओगी तो फर्जी एससी-एसटी एक्ट में फंसाकर पूरे परिवार को जेल भेजवा दिया जाएगा। महिला ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोपन पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed