फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man dies during treatment, hospital sealed

Sonebhadra News: इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, अस्पताल सील

Sat, 09 Aug 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Old man dies during treatment, hospital sealed
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव शुक्रवार की भोर में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कुंदन कोल (65) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

तिलौली कला गांव निवासी कुंदन कोल (65) के पुत्र त्रिलोकी के मुताबिक पिता की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें सिरसाई में संचालित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पिता की मौत शुक्रवार की भोर में लगभग 3 बजे मौत हो गई। सूचना पर घोरावल कस्बा चौकी इंचार्ज अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना के बाद निजी अस्पताल के संचालक, डॉक्टर और कर्मचारी भाग गए थे। कोतवाल आरएस वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed