{"_id":"66787cf8ee6a3677be0428e7","slug":"old-man-dies-by-drowning-due-to-slipping-of-foot-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-114606-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पैर फिसलने से बंधी में डूबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पैर फिसलने से बंधी में डूबकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव में एक वृद्ध की पैर फिसलने से बंधी में डूबकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार से लौट कर वृद्ध बरवाटोला बंधी में शनिवार की देर शाम स्नान कर रहे थे।
काफी मशक्कत के बाद बंधी से वृद्ध का शव बाहर निकाला जा सका। म्योरपुर थानांतर्गत आरंगपानी गांव निवासी रामकुमार (60) शनिवार को दोपहर बाद डेढ़ बजे गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।
अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय रामकुमार बरवाटोला स्थित बंधी में स्नान करने लगे। स्नान करते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजन व प्रधान को दी। रात करीब आठ बजे शव को निकाला जा सका।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।