फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man dies after falling into well

Sonebhadra News: कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत

Wed, 27 Sep 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after falling into well
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगनहवां गांव में बुधवार को दोपहर कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। खेत से लौटने के बाद परिवारवालों ने तलाश शुरू की तो कुएं में बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

जिगनहवां गांव निवासी रामदयाल (65) बुधवार को दोपहर में घर पर अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए थे। पुत्र राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि लौटने पर पिता को घर में न देख आसपास खोजबीन की जाने लगी। जब कुएं के पास गए तो घास आदि बिखरा देख अंदर झांका। कुंडी फेंका गया तो रामदयाल का कपड़ा उसमें फंस गया। शोर गुल मचाते हुए परिजनों ने वृद्ध को कुएं से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed