{"_id":"6484244e1c6b552c9a099173","slug":"old-man-died-and-two-people-injured-due-to-collision-of-auto-and-bike-in-sonbhadra-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत , दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत , दो युवक घायल
Sat, 10 Jun 2023 12:50 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:50 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में कोन-विंढमगंज मार्ग पर शनिवार सुबह ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए। उन्हें दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में कोन-विंढमगंज मार्ग पर शनिवार सुबह ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए। उन्हें दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सलैयाडीह गांव निवासी हीरालाल (68) शनिवार सुबह पत्नी और पोती को लेकर नेरूइयादामर जा रहे थे।
विज्ञापन
सभी एक ऑटो में सवार थे। विंढमगंज-कोन के बीच जंगल में ऑटो की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो सवार हीरालाल के अलावा बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
सभी घायलों को पीएचसी विंढमगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हीरालाल को दुद्धी सीएचसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हीरालाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गर्मी से त्राहिमाम, दिन में चैन न रात में आराम, अभी और चढ़ेगा पारा, राहत कब?