{"_id":"615add6b8ebc3e624e114279","slug":"old-man-died-and-one-injured-after-bumblebees-attacked-in-sonebhadra-who-went-for-graze-cattle-in-forest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: भौंरों ने पशु चराने गए बुजुर्गों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: भौंरों ने पशु चराने गए बुजुर्गों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Mon, 04 Oct 2021 04:24 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 04 Oct 2021 04:24 PM IST
सार
सोनभद्र के किरवानी ग्राम पंचायत निवासी अब्दुल गफूर (75) और रामभरोस (68) पशु चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल से अचानक निकले भौंरों के झुंड ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पशु चराने गए बुजुर्गों पर भौंरों का हमला
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में सोमवार को भौंरों के काटने से एक बुजर्ग की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बुजुर्ग की हालत गंभीर है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी ग्राम पंचायत में ये घटना तब घटी जब दोनों बुजुर्ग पशु चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करीब एक माह पहले भौंरो के हमले से ओबरा क्षेत्र में एक बालिका की भी मौत हुई थी।
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी ग्राम पंचायत निवासी अब्दुल गफूर (75) और रामभरोस (68) पशु चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। डोंगियानाला के पास करिहवा घाट की ओर गए थे। जंगल से अचानक निकले भौंरों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमले में अब्दुल गफूर और रामभरोस गंभीर रुप से जख्मी हो गए। किसी तरह भौंरो से बचते हुए दोनों गांव पहुंचे।
विज्ञापन
आनन-फानन दोनों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान गफूर की मौत हो गई। रामभरोस की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन