फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old age pension amount sent to 52770 beneficiaries

Sonebhadra News: 52770 लाभार्थियों को भेजी गई वृद्धा पेंशन की राशि

Thu, 21 Sep 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Old age pension amount sent to 52770 beneficiaries
सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत सोनांचल के 52770 वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों को प्रथम तिमाही की किस्त भेज दी गई है। सभी पेंशनरों को तीन-तीन हजार रुपये की प्रथम तिमाही किस्त भेजी गई है। हालांकि 10 हजार से अधिक पेंशनरों का बैंक खाते में एनपीसीआई नहीं होने से पेंशन की किस्तें रुकी हुई हैं। उन्हें शीघ्र एनपीसीआई की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 64758 लाभार्थियों के सापेक्ष 52770 लाभार्थियों को प्रथम तिमाही की किस्त तीन हजार की दर से पेंशन निदेशालय समाज कल्याण विभाग लखनऊ की तरफ से खाते में प्रेषित कर दी गई है। शेष 10176 लाभार्थियों की तरफ से अपने बैंक खाते को एनपीसीआई/डीबीटी न कराने के कारण पेंशन की धनराशि प्रेषित नहीं की गई है। वृद्धावस्था पेंशन के सभी लाभार्थियों के बैंक खातों का एनपीसीआई/डीबीटी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शेष छूटे सभी लाभार्थी जिनका एनपीसीआई/डीबीटी नहीं हुआ है, वे बैंक से संपर्क कर अपने खाते को एनपीसीआई/डीबीटी अतिशीघ्र करवा लें। इसके बाद ही उनके पेंशन की धनराशि खाते में जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed